Shorthand kya hota hai – शॉर्टहैंड कैसे सीखे

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे है की shorthand kya hota hai और shorthand ko kaise sikhe. शॉर्टहैंड को हिंदी में आशुलिपि कहा जाता है। यह एक तेजी से लिखने की भाषा होती है जिसके माध्यम से किसी भी शब्द को आम लिपि के मुकाबले तेजी से लिखा जा सकता है। ज्यादातर लोग आशुलिपि या shorthand को steno की जॉब को पाने के लिए ही सीखते है। यह जॉब गवर्नमेंट सेक्टर में एक बहुत ही अच्छी जॉब मानी जाती है। जिसके अंदर बहुत अच्छी सैलरी मिलती है।

आज के समय में आशुलिपि को बहुत से लोग सीखना और जानना चाहते हैं। पर इसके बारे में उन्हें अधिक जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में दोस्तो आज हम आपको इसी shorthand writing के बारे पूरी जानकारी एकदम विस्तार से देंगे। दोस्तो इस ब्लॉग में हम आपको shorthand kya hota hai, shorthand kaise sikhe, shorthand sikhne ke fayde, steno kaise bane, stenographer kya hota hai, stenographer ki salary kitni hoti hai इत्यादि के बारे में जानकारी देंगे। अगर आपको भी शॉर्टहैंड (shorthand) के बारे में जानना है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

Shorthand kya hota hai

शॉर्ट हैंड यानी की आशुलिपि एक सांकेतिक भाषा है जिसमे आम भाषाओं के मुकाबले आशुलिपि का इस्तेमाल करके एक व्यक्ति किसी भी लेख को तेजी से लिख सकता है। Shorthand का इस्तेमाल करके किसी भी शब्द को बहुत छोटा करके बहुत तेजी से लिखा जा सकता है। Shorthand का इस्तेमाल अधिकतम अलग अलग प्रकार के दस्तावेज, साक्षात्कारो, बिजनेस आर्टिकल को लिखने के लिए किया जाता है।

शॉर्ट हैंड राइटिंग हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा को सांकेतिक माध्यम से तेजी से लिखने की एक विधि है जिसमे एक बड़े लेख को बहुत ही संक्षेप में लिखा जा सकता है। Shorthand को ध्वनि और वाक्यों के आधार पर लिखा जाता है, जिसके अंदर बड़े बड़े शब्दो को संक्षिप्त विधि में बहुत छोटा करके बढ़ी आसानी से लिखा जा सकता है। Shorthand के द्वारा लिखने पर लिखने की गति बहुत अधिक बढ़ जाती है।

Shorthand ko kaise sikhe

Shorthand एक बहुत ही सरल भाषा है जिसका इस्तेमाल लेखन गति को बढ़ा कर किसी भी अन्य भाषा या लिपि के मुकाबले बहुत तेजी से किसी चीज को लिखना होता है। आज के समय में shorthand सीखना बहुत उपयोगी हो सकता है।

शॉर्टहैंड को सीखने के लिए आप किसी भी shorthand सिखाने वाली कोचिंग में एडमिशन ले सकते है। शॉर्ट हैंड की कोचिंग आपको अपने घर के आसपास आसानी से मिल जायेगी। अगर आपको ये कोचिंग नही मिलती है तो आप ऑनलाइन यूट्यूब पर भी shorthand का कोर्स कर सकते है।

इसके अलावा आप राजकीय आईटीआई कॉलेज के अंदर एडमिशन के माध्यम से भी shorthand सीख सकते है। इन कॉलेज में आपको शॉर्ट हैंड सीखने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। जो प्रमाणित करता है की आपने आशुलिपि है। दोस्तो shorthand सीखने के लिए सबसे जरूरी होता है की आप उस लिपि का निरंतर अभ्यास करे और अपने आप को रोजाना बेहतर बनाने की कोशिश करे। इसी तरह से आसानी से shorthand को सीख सकते हैं।

Shorthand sikhne ke fayde

Shorthand एक तीव्रता से लिखी जाने वाली लिपि है जिसके अंदर किसी भी शब्द को संक्षिप्त में लिखा जा सकता है। आज के समय में शार्टहैंड लिखने वाले व्यक्ति की मांग बहुत अधिक है। जिसके कारण इस लिपि को जानने वाले व्यक्ति को नौकरी भी आसानी से मिल जाती है। शॉर्ट हैंड लिखने वाले व्यक्ति को stenographer कहा जाता है। shorthand लिखने के क्या क्या फायदे हो सकते है वो सही नीचे दिए गए है।

  • आज के समय में सरकारी और गैर सरकारी कई जगहों पर एक stenographer की बहुत ज्यादा मांग है।
  • मांग अधिक होने के कारण एक स्टेनोग्राफर की सैलरी भी अन्य पदों पर नौकरियों के पद से अधिक होती है।
  • Shorthand भाषा को बहुत कम लोग ही जानते और सीखते है इसके कारण स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन बहुत कम होते है जिसके कारण नौकरी मिलने की उम्मीद बहुत अधिक बढ़ जाती है।
  • सरकारी पदों के साथ ही प्राइवेट कंपनियां खासकर जर्नलिज्म और मीडिया चैनल वाली कंपनी में भी एक stenographer की बहुत अधिक मांग है।

Stenographer kya hota hai

Stenographer एक पद होता है जो उस व्यक्ति को मिलता है जिसे shorthand language बहुत अच्छी तरह से आती है। Stenographer बनने के लिए आपको सबसे पहले shorthand सीखना बहुत जरूरी है। Stenographer के लिए रिक्त पद हर एक सेक्टर में हर साल निकलते है। आज के समय मे shorthand भाषा सीखना बहुत आसान है और कोई भी इस भाषा को सीख कर यह पद प्राप्त कर सकता है।

स्टेनोग्राफर का पद हर एक विभाग अपने जरूरत के हिसाब से जारी करता है। आज के समय में स्टेनोग्राफर के लिए सरकारी विभागों में SSC, CRPF, राज्य स्तरीय पुलिस विभाग, विधानसभा, संसद, न्यायालय, बीएसएफ, भारतीय रक्षा बल, इत्यादि इन सबके अलावा भी बहुत से ऐसे क्षेत्र है जहां पर स्टेनोग्राफर के लिए रिक्त पद जारी होते है।

Shorthand सीखने में कितना समय लगता है।

स्टेनोग्राफर बनने के लिए shorthand सीखना बहुत आवश्यक है। शॉर्टहैंड एक ऐसी लिपि है जिसका जो जितना अभ्यास करेगा वो उतना अधिक उस भाषा में माहिर होता चला जाएगा। शुरू के 2 महीने में आपको शॉर्टहैंड की बारिकिया, वर्ण और शब्दो को ही सीखने में लग जायेंगे। इसके बाद इस के लिए लगने वाली अभ्यास पुस्तिका को पूरा खत्म करने में 5 से 7 महीने लग जायेंगे और उसके बाद प्रैक्टिस के लिए मिलने वाले मैटर को पूरा करने और अपनी लिखने की गति को बढ़ाने में 5 महीने और लग जायेंगे। तब जाकर कोई व्यक्ति shorthand भाषा को लिखना और पढ़ना सीख सकता है।

शॉर्टहैंड एक लिपि है जिसको कैसे लिखना है ये सीखने में समय लगता है। बिना अच्छी मेहनत और निरंतर अभ्यास के यह लिपि सीखना असंभव है। सीखने के आधार पर कई लोग शॉर्टहैंड भाषा को कम या ज्यादा समय में भी सीख सकते है।

स्टेनोग्राफर कैसे बने

Stenographer बनने से पहले आपको यह पता होना चाहिए की आखिर यह क्या होता है और इस को बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए होती है। सबसे पहले हम आपको बताना चाहते है की स्टेनोग्राफर उस व्यक्ति को कहते है जो shorthand भाषा को जानता है और जिसने इस लिपि को अच्छी तरह से सीख लिया है। स्टेनोग्राफर की जरूरत हर एक विभाग को होती ही है एक साथ ही मीडिया एजेंसी और कई सारे बिजनेसेज में इनकी डिमांड बहुत हाई रहती है।

दूसरी बात की आप एक स्टेनोग्राफर कैसे बन सकते है? तो उसके लिए आपको सबसे जरूरी चीज है की आपको शॉर्टहैंड आना आवश्यक है। इसके साथ आप जिस भाषा के लिए शॉर्टहैंड सीख रहे है उसका कंप्यूटर पर टाइपिंग भी आना आवश्यक है। इन सब चीजों के अलावा आपको क्वालीफाइंग एग्जाम को भी पास करना आवश्यक है जो की किसी भी स्टेनोग्राफर के लिए जरूरी है। इन सब के बाद आप एक स्टेनोग्राफर या स्टेनो बन सकते है।

Stenographer ke liye sarkari naukri

Shorthand को सीख कर आप बहुत सारी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। हर साल बहुत सारे सरकारी पदों पर स्टेनोग्राफर के पदों के लिए भर्ती का आयोजन करवाया जाता है। नीचे हम ने कुछ सरकारी विभागों में स्टेनोग्राफर के पद के बारे बताया है। अगर आप को भी स्टेनोग्राफर बनना है और सरकारी नौकरी पाना है तो आप नीचे दिए हुए किसी भी एक विभाग में अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है।

  • CRPF ASI steno
  • SSB ASI steno
  • CISF ASI steno
  • SSC stenographer grade C & D
  • High court stenographer
  • Upsssc stenographer
  • Epfo stenographer
  • Defence forces stenographer
  • Parliament stenographer
  • District court stenographer
  • Police department stenographer

दोस्तो इन सब के अलावा भी बहुत सारे पदों पर स्टेनोग्राफर के पदों के लिए भर्ती जारी होती है अगर आप चाहे तो आप भी इन सभी भर्तियों के लिए अपनी तैयारी कर सकते है और इनके पेपर को पास कर एक स्टेनोग्राफर बन सकते है।

स्टेनोग्राफर बनने के लिए योग्यता

आम तौर पर एक stenographer बनने के लिए आपको 12वी पास होना आवश्यक है। और इसके साथ आपको शॉर्टहैंड भाषा भी अच्छे से आना आवश्यक है।
बात करे अगर SSC के अंदर एक स्टेनोग्राफर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए तो आपको सबसे पहले 10वी और 12वी कक्षाओं को उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अगर आप हिंदी में शॉर्टहैंड करते है तो हिंदी की टाइपिंग और अगर इंग्लिश की शॉर्टहैंड करते है तो इंग्लिश की शॉर्टहैंड आना बहुत आवश्यक है।

SSC के अंदर एक स्टेनोग्राफर बनने के लिए आपको शॉर्टहैंड के अलावा भी SSC के द्वारा आयोजित पेपर को पास करना आवश्यक है जिसमे रीजनिंग, इंग्लिश, जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स के सवाल आते है।
पेपर पास होने के बाद आपको शॉर्टहैंड का एक स्किल टेस्ट देना होता है। जिसमे आपको 80 wpm से लेकर 100 wpm की स्पीड से शॉर्टहैंड का डिक्टेशन बोला जायेगा। ग्रेड C वालो के लिए 100 wpm की स्पीड से और ग्रेड D वालो के लिए 80 wpm की स्पीड से बोला जायेगा।

शॉर्ट हैंड में लिखने बाद आपको अपने लैंग्वेज के हिसाब से उस डिक्टेशन को कंप्यूटर पर टाइप भी करना होना। उदाहरण के लिए अगर आप हिंदी में शॉर्टहैंड लिखते हैं तो आपको 65 मिनिट में टाइप करना होगा और अगर आप इंग्लिश में शॉर्टहैंड सीख रहे हैं तो आपको इंग्लिश में 50 मिनट के अंदर कंप्यूटर पर टाइप करना होगा। अगर आप स्किल टेस्ट में पास हो जाते है तो आपका चयन SSC stenographer के पद के लिए हो जायेगा।

Shorthand sikhne ke liye books

शॉर्ट हैंड सीखने के यू तो आज के समय में ढेरो किताबे बाजार में आ गई है लेकिन हम आपको यहां पर यही सजेस्ट करेंगे की आप shorthand सीखने के लिए हिंदी में ऋषि प्रणाली की शॉर्टहैंड बुक को ले सकते हैं। इसके अलावा इंग्लिश में शॉर्टहैंड सीखने के लिए आप Pitman shorthand book को खरीद सकते हैं। यह दोनो ही किताबे आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक स्टोर पर मिल जायेगी।

अंतिम वाक्य

हमने यहां पर आपको शॉर्टहैंड से जुड़े सभी तरह के सवालों के जवाब दे दिए हैं। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगे तो आप इसे अपने दोस्तो से भी जरूर सांझा करे और अगर शॉर्टहैंड या स्टेनोग्राफर को लेकर आपका कोई प्रश्न हो तो उसे कॉमेंट सेक्शन में जरूर पूछे।

Leave a comment