CCC computer course in hindi – what is ccc full form

नमस्कार दोस्तों आज के इस समय का इंसान एक आधुनिक युग में जी रहा है जहा पर कंप्यूटर इंसान की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। कंप्यूटर के बारे में लगभग हर एक इंसान जानता है की यह क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करते है। आज के समय में हम कंप्यूटर की मदद से अपने जिंदगी के बहुत से मुश्किल कामों को आसानी से कर सकते है। दोस्तो कंप्यूटर ने लोगो के जिंदगी को बेहतर बनाने में एक बहुत बड़ा योगदान दिया है और अगर आपको भी अपने भविष्य को सुरक्षित करना है और आप कंप्यूटर सीखना चाहते हैं तो आप CCC online course को कर सकते है।

दोस्तो यदि आप जानना चाहते है की कंप्यूटर को कैसे चलाए और उसका इस्तेमाल कैसे करे तो इसके लिए आप CCC computer course कर सकते है। यह कोर्स को कर के एक व्यक्ति को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हो जाती है जो की किसी भी एक कंप्यूटर यूजर को आना आवश्यक है। CCC computer course को करने के बाद आप बहुत से सरकारी जॉब और प्राइवेट जॉब के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।


आज के समय में बहुत सी जॉब्स के लिए कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य है। और इसके लिए लोगो से CCC computer course certificate को मांगा जाता है। और यदि आपके पास ये सर्टिफिकेट नही मौजूद रहेगा तो आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जायेगा। और आप एक नौकरी से हाथ से गवा बैठेंगे।

आज का यह आर्टिकल आपको CCC kya hai और CCC full form in Hindi के बारे में जानकारी देगा। इस के साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे की ccc कोर्स के क्या फायदे है, ccc कोर्स का सिलेबस क्या है, ccc कोर्स फीस इत्यादि के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे। इन सबके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे की आप ccc कोर्स को कैसे कर सकते है। इन सब जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

CCC kya hai – CCC computer course in hindi

CCC एक कंप्यूटर कोर्स है जिसको करने से एक व्यक्ति को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी मिल जाती है। इस कोर्स के अंदर व्यक्ति को कंप्यूटर को कैसे इस्तेमाल करना है, इंटरनेट कैसे चलाना है, ईमेल कैसे भेजते है, डॉक्यूमेंट्स कैसे बनाना है इस तरह के तमाम छोटे बड़े कंप्यूटर से जुड़े कामों को सिखाया जाता है। CCC computer course को कर के यह सभी कामों को व्यक्ति आसानी से कर सकता है।

CCC course को पूरा करने पर इसके साथ एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। यह एक गवर्नमेंट कोर्स है जिसको आम लोगो को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस कोर्स को करने पर बहुत से सरकारी और प्राइवेट पदों पर नौकरी मिलने में आसानी होती है और इससे

CCC computer course का मुख्य उद्देश्य पूरे देश के अंदर कंप्यूटर से जुड़ी हुई डिजिटल साक्षरता को हर एक कोने में पहुंचाना था। CCC course के अंदर व्यक्ति के पास कंप्यूटर से जुड़ी हुई शिक्षा को पहुंचाना है। CCC कोर्स को पूरा करने में 80 घंटे का समय लगता है। जिसके अंदर 25 घंटे की थ्योरी क्लास, 5 घंटे के ट्यूटोरियल क्लास और 50 घंटे के प्रैक्टिकल क्लास चलते है।

CCC computer course के लिए सरकारी नौकरी के अंदर बहुत मांग है। इसकी इतनी ज्यादा मांग होने की वजह से अब इस कोर्स को ऑनलाइन माध्यम से करवाया जाने लगा है। इससे पहले इसको ऑफलाइन करवाया जाता था। CCC कोर्स के ऑनलाइन मोड में हो जाने की वजह से बहुत से लोग अब इस कोर्स को ऑनलाइन ही पढ़ने लगे है।

CCC computer course को पूरा करने के बाद इसके सर्टिफिकेट को NIELIT (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) के द्वारा दिया जाता है। जो की एक सरकारी संस्था है। CCC का कोर्स भी एक गवर्नमेंट कोर्स ही है। NIELIT ही CCC से जुड़ी हुई सारी गतिविधियों पर नजर रखता है। NIELIT CCC के अलावा और भी बहुत से कंप्यूटर कोर्स और अन्य कोर्सेज को करवाती है। NIELIT का गठन 1994 में किया गया था।

CCC full form in hindi (सीसीसी का फुल फॉर्म क्या है)

जब भी हम CCC exam को देने जाते है या फिर CCC course को करते है तो अक्सर बहुत से लोग हमसे इस परीक्षा या कोर्स का फुल फॉर्म पुछ लेते है।
CCC का फुल फॉर्म Course on computer concepts है। CCC full form in hindi में अगर हम पूछे तो इसका जवाब कोर्स ऑन कंप्यूटर कांसेप्ट होता है।

CCC computer course ke fayde (सीसीसी कोर्स के फायदे)

CCC कोर्स को करने के बहुत ही अधिक फायदे है। बहुत से लोग इस कोर्स को कंप्यूटर की शिक्षा के लिए ही करते है। लेकिन इसके अलावा भी इस कोर्स की ऐसी ऐसी फायदे है जिन्हे जानकर आप भी आश्चर्य में पड़ जायेंगे।

आज के समय में जब भी कोई व्यक्ति किसी भी जॉब के लिए आवेदन करता है जैसे की डाटा एंट्री, कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क, असिस्टेंट मैनेजर, या फिर किसी भी टेक्निकल टाइप जॉब तो उससे पूछा जाता है की आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी है की नही। अपनी इसी कंप्यूटर की नॉलेज को दिखाने के लिए आपको CCC certificate काम आता है। अगर आप बता देते है की आपने CCC computer course किया है तो सामने वाला समझ जायेगा की आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी है। CCC course certificate की मदद से आपको जॉब मिलने में भी बहुत मदद मिलती है।

इसके अलावा भी CCC computer course ke fayde है।

  • CCC computer course की मदद से MS office, Computer fundamentals, Data entry, Excel, Internet basic, Database इत्यादि को इस्तेमाल करना सीख जायेंगे।
  • यह एक गवर्नमेंट कोर्स है जिसके कारण इसकी वैल्यू सरकारी और प्राइवेट दोनो ही विभागों में बराबर होती है।
  • इस कोर्स को सरकारी नौकरी और जॉब प्रमोशन में कम्प्यूटर एजुकेशन क्वालिफिकेशन की तरह दिखा सकते है।
  • CCC computer course को कर के स्टूडेंट्स अपने होमवर्क के लिए नई जानकारी को प्राप्त करने के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा वह अपने प्रोजेक्ट वर्क भी तैयार कर सकते है।
  • CCC कंप्यूटर कोर्स को करने करने के बाद लोग बैंकिंग लेनदेन, ऑनलाइन शॉपिंग, ईमेल जैसे तमाम सेवाओं को इस्तेमाल करना सीख जायेंगे।

CCC Computer Course Kaise Kare

ccc computer course kaise kare यह जानने के लिए जरूरी है आप इस कोर्स के बारे में समझ ले की इसको करने में आपको कैसी कैसी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। CCC computer course को करने के 2 मुख्य तरीके है जिसके माध्यम से आप CCC online course को कर सकते है।

CCC Coaching में एडमिशन लेकर Self Study के द्वारा

CCC की कोचिंग के अंदर अगर आप एडमिशन ले लेते है तो आप आसानी से CCC computer course को कर सकते है। कोचिंग के लिए आप किसी अच्छे NIELIT के द्वारा मान्यता प्राप्त कोचिंग संस्थान में एडमिशन ले सकते है। और इस कोर्स को वहा पर जाकर सीख सकते है। कोचिंग के अंदर आपको ccc से जुड़ी हुई सारी जानकारी को बता दिया जायेगा। आपकी CCC exam के लिए तैयारी करवाने की पूरी जानकारी उनकी खुद की होगी। CCC कोचिंग सेंटर को खोजने के लिए आप गूगल पर भी इसको सर्च कर सकते है। आमतौर पर यह कोचिंग आपको अपने पास के ही जगहों पर मिल जायेगी। यह कोचिंग सेंटर आपको CCC computer course को करवाने के लिए कुछ फीस भी लेते है।

खुद से self study के द्वारा

अगर आपको किसी भी कोचिंग संस्था को पैसे नहीं देना है और आपको लगता है की आप खुद से तैयारी करके भी यह परीक्षा पास कर लेंगे तो इसके लिए आप खुद से तैयारी करके भी यह परीक्षा दे सकते है। आज के समय में youtube पर बहुत सी ऑनलाइन क्लास चलती है जो की CCC computer course की तैयारी करवाती है इनके माध्यम से आप पढ़ कर आसानी CCC exam को पास कर सकते है। इसके अलावा कई ऐसी किताबे भी आती है जो की CCC परीक्षा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगी। इन सबके अलावा आप nielit की वेबसाइट पर जाकर भी CCC exam से जुड़े हुए बेसिक जानकारी को प्राप्त कर सकते है। और घर से इसकी तैयारी कर सकते है।

सीसीसी ऑनलाइन फॉर्म फीस – ccc online form fees

CCC computer course के लिए फॉर्म को भरने के लिए आपको बहुत पैसे की जरूरत पड़ती है। आप CCC का पूरा course मात्र 590 रुपए में ही कर सकते है। आप अगर इस कोर्स को किसी कोचिंग सेंटर की मदद से कर रहे है तो इसके लिए आपको अलग से उन्हें पैसे देने की जरूरत पड़ेगी। यहां पर 590 रूपय CCC form को भरने के लिए लगने वाला आवेदन शुल्क है।

अगर आप CCC का कोर्स किसी इंस्टीट्यूट की मदद से करते है तो आपको इसका बहुत से फायदे मिलते है जैसे की CCC ka exam kab hoga, CCC result kab aayega, CCC certificate kab aayega इत्यादि। इन सभी चीजों के लिए कोचिंग सेंटर आपकी मदद करेंगे और इसके साथ ही आपको पूरे CCC computer course को भी अच्छे से पढ़ाएंगे।

CCC का फॉर्म कैसे भरें

कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट CCC का फॉर्म कैसे भरे यह पूरी तरह से आप पर ही निर्भर करता है। अगर आपको कंप्यूटर, इंटरनेट इत्यादि नॉलेज है और आपको बस CCC का फॉर्म चाहिए तो आप सीधे आवेदन कर के परीक्षा देकर कंप्यूटर कोर्स के सर्टिफिकेट को प्राप्त कर सकते है।

इसके अलावा अगर आपको कंप्यूटर का बेसिक नही आता है और आप कंप्यूटर को चलाना सीखना चाहते हैं तो आपको यह CCC का कोर्स किसी अधिकृत संस्थान से पूरा करना चाहिए। इस कोर्स को करने पर आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हो जायेगी।

CCC Exam Paper Pattern

CCC के एग्जाम को लेकर आपको बहुत अधिक चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसकी परीक्षा बहुत ही आसान होती है। और अगर आपने कंप्यूटर के बारे में बताए गए सभी कोर्स को कंप्लीट कर लिया तो आप आसानी से इस परीक्षा को पास कर लेंगे। CCC के परीक्षा के अंदर 100 प्रश्न पूछे जाते है और हर एक सही आंसर के लिए एक नंबर दिया जाता है। CCC exam का मैक्सिमम मार्क्स भी 100 नंबर ही है। इस एग्जाम के लिए आपको 1 घंटे का समय मिलता है।
इस के अलावा CCC एग्जाम में किसी भी तरह का निगेटिव मार्किंग नही की जाती है।

CCC Computer Course Syllabus

CCC computer course की एग्जाम सिलेबस को 8 भागो में बांटा गया है। जिसके अंदर इंट्रोडक्शन ऑफ कंप्यूटर, कंप्यूटर नॉलेज इन हिंदी, इंट्रोडक्शन ऑफ GUI base ऑपरेटिंग सिस्टम, एलिमेंट ऑफ वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट, कम्युनिकेशन एंड कॉलेबरेशन ऑफ कंप्यूटर, WWW और वेब ब्राउजर प्रेजेंटेशन एप्लीकेशन एंड डिजिटल फाइनेशियल सर्विस एप्लीकेशन है।

CCC Course Eligibility

दूसरे एग्जाम की तरह CCC computer course के लिए आवेदन करने किसी भी तरह की एलिजिबिलिटी की आवश्यकता नहीं होती है। इस कोर्स के लिए सिर्फ एक ही एलिजिबिलिटी की आवश्यकता पड़ती है और वह है की उम्मीदवार इंटरमीडिएट पास हो। इसके अलावा उम्मीदवार से किसी भी अन्य योग्यता को नहीं मांगा जाता है। इस कोर्स को करने के लिए उम्मीदवार अपनी उम्र और शैक्षणिक योग्यता को लेकर किसी भी तरह का विचार नहीं करना पड़ता है। इस कोर्स के लिए उम्मीदवार बार बार आवेदन कर सकता है। और जब तक वह उत्तीर्ण न हो जाए वो लगातार परीक्षा में बैठ सकते है। इसके लिए उम्मीदवार के ऊपर किसी भी तरह की रोक नही होंगी।

CCC Exam Passing Marks

CCC computer course के एग्जाम के लिए आपको सिर्फ एक ही क्वेश्चन पेपर को देना पड़ता है। जिसके अंदर आपको 100 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन को हल करना पड़ता है। एग्जाम के अंदर हर एक सही आंसर के लिए 1 नंबर दिया जाता है। CCC computer course की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नही की जाती है। CCC exam के अंदर उम्मीदवार नाइलिट द्वारा मान्य संस्थानों के माध्यम से बैठ सकते है जिन्हे CCC पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति दी गई है या फिर सीधे विद्यार्थी के तौर पर भी बैठ सकते है।

CCC computer course एग्जाम को पास करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50 नंबर लाना आवश्यक है। अगर उम्मीदवार इससे कम नंबर लाता है तो वह परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जायेगा। CCC computer course के अंदर नंबरों के ऊपर ग्रेड दिए जाते है। CCC की परीक्षा को हर महीने के दूसरे शनिवार को आयोजित करवाया जाता है। यह एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित होता है। जिसके लिए आपको किसी भी पेंसिल/पेन इत्यादि की जरूरत नही पड़ेगी।

CCC Exam Date

CCC computer course की परीक्षा को हर महीने में एक बार करवाया जाता है। CCC का पूरा कोर्स 2 महीने का होता है। सीसीसी कोर्स का फॉर्म भरने के लगभग 2 महीने के बाद उम्मीदवार को परीक्षा देनी पड़ती है। CCC computer course की परीक्षा को हर महीने के दूसरे शनिवार वाले दिन को कंडक्ट करवाया जाता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर आप CCC computer course का फॉर्म मार्च के महीने में भरा है तो आपकी परीक्षा को मई के महीने के दूसरे शनिवार को कंडक्ट करवाया जायेगा। इस की मदद से आप पता कर सकते है की CCC की परीक्षा कब है।

अंतिम वाक्य

हमने आपको यहां पर CCC computer course के बारे में बताया है। इसमें हमने आपको CCC course से जुड़े हुई सारी जानकारी दी है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो इसे आप अपने आस पास के लोगो से भी शेयर जरूर करें। अगर CCC course या कंप्यूटर से जुड़े किसी भी तरह के प्रश्न हो तो कॉमेंट्स बॉक्स में जरूर पूछे।

Leave a comment